“समाधान समारोह-2026” अभियान से आम लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय, 31 मई तक आवेदन का अवसर

“समाधान समारोह-2026” अभियान से आम लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय, 31 मई तक आवेदन का अवसर

चम्बा 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

आम नागरिकों को सुलभ, त्वरित और किफायती न्याय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शुरू किए गए “समाधान समारोह-2026” अभियान के तहत जिला चम्बा में भी लोगों को अपने लंबित मामलों के निपटारे का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने दी।उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का शीघ्र समाधान करना है। इसके तहत विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल कर उनका निपटारा किया जाएगा, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और पक्षकारों को राहत मिलेगी।एकांश कपिल ने जानकारी दी कि इच्छुक पक्षकार अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए संबंधित पक्षकार समय रहते आवेदन सुनिश्चित करें।उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान का समापन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालतों के माध्यम से किया जाएगा, जहां मामलों का अंतिम निपटारा किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए समाधान समारोह के वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर 011-23115652 और 011-23116464 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही सीआरपी निदेशक से 011-23116465 पर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!