एएनटीएफ कांगड़ा के दल ने डमटाल में 13.19 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाबी युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा, 8 सितंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
कांगड़ा की एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) दल ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीली पदार्थ हेरोइन बरामद की। टीम में ASI सुरेश कुमार, HHC मनोज कुमार, HHC हेम राज, HHC रॉकी और कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल थे। टीम हिल टॉप मंदिर डामटाल पर तैनात थी, जहाँ उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि इंडोरा मोड़ के पास एक व्यक्ति हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल PB54G 0387 पर खड़ा है और उसके पास नशीला पदार्थ रखा हुआ है।सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 13.19 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय करण कुमार पुत्र तिलक राज, ग्राम सरना, तहसील एवं जिला पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस सारे मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल द्वारा की गई है।