सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट बाथरी में शुरू हुआ MPHW कोर्स

डलहौजी/चम्बा, 19 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, बोखरी मोड़ (बाथरी) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। संस्थान में अब मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW) कोर्स की शुरुआत की गई है, जो न केवल युवाओं को एक पेशेवर पहचान देगा बल्कि उनके और उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखेगा।प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में इस समय MPHW प्रशिक्षित कर्मियों की भारी कमी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश सरकार ने विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में MPHW के कुल 2072 पदों को स्वीकृत किया हुआ है, मगर इनमें से सिर्फ 152 पद ही भरे गए हैं, जबकि 1920 पद अभी भी रिक्त पड़े हैं। यह स्थिति इस कोर्स को करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़े अवसर का संकेत देती है।

बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट बाथरी द्वारा शुरू किया गया MPHW कोर्स विद्यार्थियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे वे सरकारी व निजी दोनों स्वास्थ्य क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बना सकें। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।संस्थान प्रशासन ने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र अपनी सीट आरक्षित कर सकते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी स्वास्थ्य विभागों में भर्ती की संभावनाएं बेहद प्रबल हैं।यदि आप भी सरकारी नौकरी का सपना साकार करना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए सुनहरा साबित हो सकता है।संपर्क करें: 88940-23171, 86268-37464बट्ट पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट, बोखरी मोड़ (बाथरी) आपके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम।