चंबा में राजीव गांधी को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 21 मई को आयोजित होगी प्रार्थना सभा

चंबा में राजीव गांधी को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 21 मई को आयोजित होगी प्रार्थना सभा

चंबा 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा 20 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की स्मृति में कल 21 मई को चंबा के जुलाखड़ी स्थित सदर विधायक के निवास स्थान पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य भाग लेंगे।कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उनके योगदान को याद करते हुए एक प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें सभी कांग्रेस से जुड़े संगठनों—जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा, कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस (शहरी व ग्रामीण), एनएसयूआई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, ओबीसी विभाग, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, राजीव गांधी पंचायत राज विभाग, अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस तथा अल्पसंख्यक विभाग सहित अन्य इकाइयों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राजीव गांधी जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। कार्यक्रम के संयोजक एवं चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने बताया कि राजीव गांधी जी का देश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने आगे कहा कि यह श्रद्धांजलि सभा न केवल उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!