एसआईयू चंबा पुलिस दल को बड़ी सफलता , दो पंजाबवासी तस्कर 11.96 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार

एसआईयू चंबा पुलिस दल को बड़ी सफलता , दो पंजाबवासी तस्कर 11.96 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार

डलहौजी/चम्बा, 20 अक्तूबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला चंबा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दो पंजाब निवासी तस्करों को 11.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एसआईयू की टीम डलहौजी क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस दल ने पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल नम्बर PB02-EJ-0739 पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा और जांच हेतु रुकने का इशारा किया।

पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक घबरा गए और पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जब दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुल 11.96 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना डलहौजी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान 33 वर्षीय अमनजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी मकान नंबर F17/97 मजीठा रोड, डाकघर विजय नगर, तहसील एवं जिला अमृतसर तथा 35 वर्षीय करण ठाकुर पुत्र सुशील ठाकुर निवासी मकान नंबर 194 श्रीराम एवेन्यू, इंदिरा कॉलोनी, डाकघर विजय नगर, तहसील एवं जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

इस मामले की पुष्टि डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे नशा तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!