डलहौजी के तेलका में ‘सामाजिक न्याय यात्रा’ की शुरुआत, एससी-एसटी विकास निधि कानून की मांग तेज

डलहौजी/ चम्बा 02 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तेलका में 1 अप्रैल से “सामाजिक न्याय यात्रा” के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्राम पंचायत सालवां, बाड़का, मौडा और गवालु के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में “अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निधि विशेष कानून” बनाए जाने की मांग को मजबूत करना रहा।बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि “हर घर दस्तक” अभियान चलाकर गांव-गांव जाकर लोगों को इस मुद्दे से जोड़ा जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहमति जुटाई जाएगी। साथ ही 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर संबंधित विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस कानून को लागू करने की मांग उठाई जाएगी।बैठक में राज्य गठबंधन की ओर से विधानसभा स्तरीय समिति का गठन भी किया गया, जिसमें पवन कुमार भारद्वाज, अजय कुमार, रविंद्र कुमार, प्रिया, मीना, अशोक कुमार, परशराम, सुरेश, देशराज, वीना, पबनेश कुमार, जरम सिंह, देशराज और राजकुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस दौरान सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी डी.पी. चंद्रा, सुखदेव विश्व प्रेमी, अंबेडकर मिशन सोसाइटी सलूणी के प्रधान व्यास देव, सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी सर्व लाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार साझा किए।गौरतलब है कि मार्च 2023 में इस मुद्दे को लेकर राज्य गठबंधन का गठन किया गया था और इसके बाद से लगातार सरकार के समक्ष यह मांग उठाई जा रही है। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुई यह “सामाजिक न्याय यात्रा” इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास