बट्टआईटीआई बोंखरी मोड में 30 अप्रैल से अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

बटृ आईटीआई बोंखरी मोड में 30 अप्रैल से अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

डलहोजी/चंबा 21 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में आगामी 30 अप्रैल से 3 मई तक अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बट्ट आईटीआई के चेयरमैन एवं एसोसिएशन के सदस्य सचिव परवेज अली बट्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी, जिसमें जिले भर के विभिन्न आईटीआई संस्थानों के प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई चंबा, लचोड़ी, कोटी, भजराड़ू, गरनोटा, भरमौर और छतराड़ी सहित बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़, बट्ट आईटीआई खुशनगरी, गुरु तेग बहादुर आईटीआई चंबा, मां ज्वाला आईटीआई चंबा तथा जीवन लक्ष्य आईटीआई चंबा के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।चार दिवसीय इस खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।परवेज अली बट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन समिति द्वारा मैदान, आवास, खानपान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। स्थानीय स्तर पर इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!