जोंटा में 515 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, कार ज़ब्त

जोंटा में 515 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, कार ज़ब्त

कांगडा/नूरपुर 22 अप्रैल चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज उस समय एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई जब सीआईए टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर पलीन (जोंटा) क्षेत्र के पास एक कार से 515 ग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सीआईए टीम जसूर, 24 मील और जोंटा क्षेत्र में अपराध रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान 24 मील के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर HP38J2050 में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई।पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जोंटा के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार के पिछले हिस्से, यानी रियर क्वार्टर पैनल से 515 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने वाहन चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंद्र शर्मा (62 वर्ष), निवासी गांव मुख्तियाल, डाकघर बलेथा, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा चरस और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जिला नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!