बनीखेत मंडल के बूथ 92 में विधायक डीएस ठाकुर ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा

डलहोजी/ चम्बा, 25 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)
बनीखेत मंडल के अंतर्गत बूथ संख्या 92 (मनोला-3) में आज विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच पहुंचकर आगामी नगर परिषद एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।बैठक के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में सफलता का आधार मजबूत बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी होती है।

उन्होंने ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को और गति देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने को लेकर भी सार्थक चर्चा की गई।

विधायक ने कहा कि आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।विधायक का यह दौरा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो आगामी पंचायती राज चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय स्तर पर इस बैठक को संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
