नूरपुर में बड़ा बस हादसा, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल

नूरपुर में बड़ा बस हादसा, 4 यात्री गंभीर रूप से घायल

कांगडा/नुरपुर 03 मई चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी।

बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सुबह लगभग 11 बजे नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। वहां सभी घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को संभवतः हृदयाघात आया, जिससे बस पर नियंत्रण नहीं रह सका। वहीं, कुछ लोगों ने टायर फटने की भी आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!