चंबा (परेल)में काली माता मंदिर के पास चिट्टा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

चंबा (परेल) में काली माता मंदिर के पास चिट्टा बरामद, एक युवक गिरफ्तार

चम्बा 02 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। आज सुबह करीब 11 बजे नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने काली माता मंदिर परेल पुल के नजदीक परेल पुल से मेडिकल कॉलेज भदराम मुख्य मार्ग पर एक युक्क से 8.56 ग्राम चिट्टा /हेरोइन बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी मंदिर परिसर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता हुआ नजर आया। पुलिस को शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कुल 8.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र छोटू राम निवासी गांव ओबरी, डाकघर सुल्तानपुर, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है ।

बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस सारे मामले की पुष्टिपुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और क्या इसके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगेगी। उन्होंनेयह भी न स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ उनका अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!