एनएच 154ए पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौ#त, एक घायल, मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार जारी

म
भरमौर/चंबा, 15 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 154 ए पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार भरमौर-पठानकोट हाईवे पर मेहला कुरा नामक स्थान के पास रात करीब ढाई बजे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में पवन कुमार पुत्र जन्नत निवासी उलेणी डाकघर प्रीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बर्फों पुत्र बुधिया गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल तथा स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और खाई में गिरी कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक का उपचार जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।