NDPS मामले में बड़ी कार्रवाई, परवाणू पुलिस ने चौथे आरोपी भी को सोलन से दबोचा गया

NDPS मामले में बड़ी कार्रवाई, परवाणू पुलिस ने चौथे आरोपी भी को सोलन से दबोचा गया

सोलन 21 मई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

परवाणू थाना में दर्ज एनडीपीएस मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मामले में चौथे आरोपी को सोलन से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की जा चुकी है और चार आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन को बैकवर्ड लिंकज के आधार पर पकड़ा गया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल साक्ष्यों की गहन पड़ताल की, जिससे नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में पंजाब के एक सक्रिय तस्कर का नाम सामने आया, जो इस अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।गौरतलब है कि उक्त आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए माननीय हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 20 मई को दबिश देकर आरोपी को सोलन से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज 21 मई को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले से किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!