सोलन पुलिस PO सेल की बड़ी कार्रवाई, भगोड़ा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

सोलन 14 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)
सोलन जिला पुलिस की पीओ (Proclaimed Offender) सेल ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए वर्ष 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से कानून से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरविंदर सिंह को 01 जून 2026 को अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति के तहत पीओ सेल की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।बताया जा रहा है कि आरोपी काफी शातिर तरीके से अपनी लोकेशन बदलता रहता था, जिससे उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया था। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को उसके पंजाब के संगरूर में छिपे होने का सुराग मिला। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।