अंडर-16 क्रिकेट सेमीफाइनल, एचपीसीए टाइटंस और एचपीसीए वॉरियर्स फाइनल में पहुंचे

डलहौजी/ चम्बा 14 जून मुकेश कुमार( गोल्डी)
अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां एचपीसीए टाइटंस और एचपीसीए वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।पहले सेमीफाइनल में एचपीसीए टाइटंस का मुकाबला डलहौजी 11 से हुआ। टॉस जीतकर डलहौजी 11 ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए एचपीसीए टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में 215 रन बनाए। टीम की ओर से हिमांशु ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि वैदेही ने 38 रनों का योगदान दिया। डलहौजी 11 की ओर से रोतिश ने 3 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी डलहौजी 11 की टीम 161 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आर्यन ने 58 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। एचपीसीए टाइटंस की ओर से शिवांश और अमन ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ एचपीसीए टाइटंस ने फाइनल में प्रवेश किया।दूसरे सेमीफाइनल में पावर ब्लास्टर डलहौजी का सामना एचपीसीए वॉरियर्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 20 ओवर में 213 रन बनाए। टीम के लिए रुद्र ने 40, नवल ने 32 और प्रांजल ने 25 रनों का योगदान दिया। पावर ब्लास्टर की ओर से लकी ने 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर ब्लास्टर की पूरी टीम 113 रनों पर सिमट गई। एचपीसीए वॉरियर्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। वंश ने 4 विकेट और नवल ने 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ एचपीसीए वॉरियर्स ने भी फाइनल में जगह बना ली।अब फाइनल मुकाबला एचपीसीए टाइटंस और एचपीसीए वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।