सलूनी मैराथन: विजेताओं को किया सम्मानित, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

सलूनी मैराथन: विजेताओं को किया सम्मानित, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

सलूनी/चंबा. 14 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत लक्ष्य अकैडमी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय ‘सलूनी मैराथन’ का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से आए प्रतिभागियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने मैराथन के विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों और एथलीटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और खेल के प्रति उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं।विधायक ने अपने संबोधन में युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें ‘चिट्टे’ जैसे घातक नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकता है, इसलिए अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से खेलों और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।उन्होंने आगे कहा कि जब युवा वर्ग स्वस्थ, जागरूक और अनुशासित होगा, तभी एक मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!