तीसा में सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़, चालक ने दर्ज कराई शिकायत

तीसा 15 जून दिलीप सिंह ठाकुर
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग के अंतर्गत एक जेसीबी चालक द्वारा मशीन में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेसीबी चालक पवन कुमार ने बताया कि वह अपनी मशीन के साथ निर्धारित कार्य पर तैनात था और रोज़ाना की तरह अपना काम कर रहा था।चालक के अनुसार 14 जून को दिनभर काम करने के बाद उसने शाम लगभग 6 बजे अपनी जेसीबी मशीन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया और वहां से चला गया।

लेकिन जब वह अगले दिन यानी 15 जून को सुबह करीब 8 बजे मौके पर वापस पहुंचा, तो उसने पाया कि उसकी मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है और उसमें तोड़फोड़ हुई है।मशीन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त पाए गए, वहीं चालक ने यह भी बताया कि मशीन से करीब 120 लीटर डीजल गायब था। इसके अलावा अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे उसे आर्थिक हानि हुई है। इस बारे पुलिस चौकी नकरोड में शिकायत दर्ज करवाई गई है
