चौकी माता मंदिर सुदली में 20 जून को होगा पांचवां वार्षिक भंडारा एवम जागरण

चौकी माता मंदिर सुदली में 20 जून को होगा पांचवां वार्षिक भंडारा एवम जागरण

डलहौजी/ चम्बा 16 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

चौकी माता मंदिर सुदली में पांचवें वार्षिक भंडारे का आयोजन 20 जून 2026, शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन एक्स-सर्विसमेन कमेटी भटियात ब्लॉक द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।आयोजकों द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न होगा।

चौकी माता मन्दिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 20 जून को दोपहर 2 बजे से रात्रि 12 बजे तक माता का जागरण आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन, माता के भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

वहीं, भंडारे का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति द्वारा मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!