चंबा में SIU की बड़ी कार्रवाई, 9.48 ग्राम चिट्टा सहित अमृतसर का व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा 05 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब 7:45 बजे SIU टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने सरौता नाला के पास, पंच पांडव मंदिर के नजदीक, फूलनुताला से टीबी वार्ड सुराड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका।तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 9.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय अजय कुमार पुत्र शेर प्यारा लाल, निवासी नवां आवादी, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, गली नंबर 7, मकान नंबर 280, जिला अमृतसर (पंजाब), के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने इस सारे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की कार्रवाइयों से नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक सख्ती के साथ चलाए जाएंगे।
