मिंजर मेला स्पोर्ट्स-2026, जिला कराटे चैंपियनशिप में वेदांश प्राणहोलिया ने जीते दो स्वर्ण पदक

मिंजर मेला स्पोर्ट्स-2026, जिला कराटे चैंपियनशिप में वेदांश प्राणहोलिया ने जीते दो स्वर्ण पदक

चंबा 20 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

इंटरनेशनल मिंजर मेला स्पोर्ट्स चंबा-2026 के अंतर्गत जिला कराटे चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 19 जुलाई 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) सरोल, चंबा में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नाज़र प्रवीण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।प्रतियोगिता में 9 वर्षीय होनहार खिलाड़ी वेदांश प्राणहोलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

वेदांश ने सब-जूनियर कैटेगरी के अंडर-35 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया और कराटे के दोनों प्रमुख इवेंट—काता और कुमिते—में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि पूरे जिले का नाम भी रोशन किया।वेदांश की इस सफलता के पीछे उनके कोच पवन ठाकुर और कंचन ठाकुर का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण के चलते ही वेदांश ने इतनी कम उम्र में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कोचों ने भी वेदांश की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यदि वह इसी तरह अभ्यास जारी रखते हैं, तो भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।चंबा कराटे एसोसिएशन और इंटरनेशनल मिंजर मेला कमेटी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, जिससे खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है।

वेदांश की इस उपलब्धि से पूरे चंबा जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!