विश्व जनसंख्या दिवस पर चंबा में जागरूकता शिविर, परिवार नियोजन पर दिया जोर

विश्व जनसंख्या दिवस पर चंबा में जागरूकता शिविर, परिवार नियोजन पर दिया जोर

चंबा 20 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के उपलक्ष्य में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने और समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे परिवार का सिद्धांत न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी सुनिश्चित करता है।इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों, स्टाफ नर्सों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

उन्होंने उपस्थित लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों, सुरक्षित मातृत्व, टीकाकरण, पोषण और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि परिवार नियोजन अपनाने से परिवार के साथ-साथ पूरे समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।शिविर के दौरान प्रतिभागियों को जनसंख्या संतुलन के महत्व से अवगत कराया गया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों की सफलता के लिए जनभागीदारी और निरंतर जागरूकता जरूरी है।कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वैभवी तथा डॉ. सुहेल सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया और अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जनसंख्या स्थिरीकरण और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!