15 अगस्त को चंबा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

15 अगस्त को चंबा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

चंबा 13 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 अगस्त को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने उपमुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम के हवाले से दी।उपायुक्त ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 14 अगस्त की सायंकाल चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह चंबा में रहेगा। इसके बाद 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे वह ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और समारोह की अध्यक्षता करेंगे।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे चंबा के समीप शक्तिमाता मंदिर के पास सगवां क्षेत्र में गुनू घराट से पुखरोटू तक निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन करेंगे। इस योजना से कंदला, पुखरी, दुलार टिकरी, मसरुड़, प्राहनवी, झुलाडा तथा सिढकुंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा। योजना के शुरू होने से इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री लेसूंई के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपराह्न 4:45 बजे विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इन परियोजनाओं से ग्राम पंचायत लेसूंई के अंतर्गत बेहनोता, लेसूंई, पधर, कलेई, बियाला और भलूंई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुचारू पेयजल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।अपने प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री अपराह्न 5:45 बजे भंजराडु में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता के मंडलीय कार्यालय भवन का भी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद वह डलहौजी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौजी में रहेगा। 16 अगस्त को उपमुख्यमंत्री डलहौजी से ऊना जिला के लिए रवाना होंगे।उपमुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र में पेयजल सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!