सावन माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, हिमाचलवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

सावन माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, हिमाचलवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी/ शिमला 23 अगस्त चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पवित्र सावन माह के अवसर पर रविवार को काशी नगरी पहुंचकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के चरणों में शीश नवाकर समस्त हिमाचलवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में निरंतर उन्नति की कामना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पावन अनुभव है।

उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि की ओर आगे बढ़े।मुख्यमंत्री ने काशी की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर बसी काशी ने अपने दीर्घ इतिहास में अनेक परिवर्तन देखे हैं, लेकिन हर दौर में इसकी विशिष्ट पहचान और सांस्कृतिक विरासत और अधिक समृद्ध हुई है। काशी केवल एक धार्मिक नगरी ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता, ज्ञान और परंपराओं का प्रमुख केंद्र रही है।

उन्होंने कहा कि संतों और विद्वानों की साधना से लेकर साहित्यकारों की लेखनी तक, काशी ने भारतीय जीवन और चेतना को गहराई से प्रभावित किया है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक परंपराएं देशभर के लोगों को आकर्षित करती हैं।मुख्यमंत्री की बाबा विश्वनाथ के प्रति आस्था और काशी की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान इस धार्मिक यात्रा के दौरान विशेष रूप से देखने को मिला। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश में सुख-शांति, भाईचारे और खुशहाली की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!