सुक्खू सरकार की विदाई तय, पंचायत चुनावों में जनता ने दिया जवाब:- जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार की विदाई तय, पंचायत चुनावों में जनता ने दिया जवाब:- जयराम ठाकुर

भरमौर/ चम्बा 18 अक्टूबर चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शिरकत कर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय पूर्व भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने में जुटी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पंचायत चुनाव करवाने से बचने के प्रयास कर रही थी, लेकिन भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़कर सरकार को चुनाव करवाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों के परिणाम कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास न अपनी कोई जनकल्याणकारी योजना है और न ही दिखाने के लिए कोई बड़ा विकास कार्य। पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू हुए स्कूलों, अस्पतालों और अन्य जनहितकारी संस्थानों को बंद करने में ही सरकार का समय निकल रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की विदाई तय है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत भी किया गया।

कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री को घेराजयराम ठाकुर ने कैबिनेट विस्तार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि यदि मंत्रियों की नियुक्ति के लिए आलाकमान से चर्चा जरूरी थी, तो सदन में घोषणा क्यों की गई? उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रभारी भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि कैबिनेट विस्तार को लेकर आलाकमान के संज्ञान में कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं को भी मुख्यमंत्री ने असमंजस में रखा है।टैक्सी परमिट बढ़ाने पर जताया संतोषटैक्सी परमिट की अवधि 12 से बढ़ाकर 15 वर्ष किए जाने पर मनाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष ने चंबा पहुंचकर जयराम ठाकुर का आभार जताया।

पालमपुर सहित अन्य टैक्सी यूनियनों ने भी फोन पर धन्यवाद दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन पर उन्होंने टैक्सी ऑपरेटरों से इस मांग को पूरा करवाने का वादा किया था। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस फैसले के क्रियान्वयन में बाधाएं पैदा करने के बजाय टैक्सी ऑपरेटरों के हित में सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!