भटियात से लापता 17 वर्षीय नाबालिगा चंडीगढ़ से बरामद, परिजनों के हवाले किया

सिहुंता पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया था मामला, नाबालिगा के घर छोड़कर जाने के कारणों की जांच जारी

सिहुंता पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया था मामला, नाबालिगा के घर छोड़कर जाने के कारणों की जांच जारी

भटीयात/ चम्बा 17 अक्टूबर चंबल उसे एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला चंबा के भटियात क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिगा को पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है। पुलिस ने नाबालिगा को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह अपने माता-पिता को बिना बताए चंडीगढ़ क्यों गई थी।जानकारी के अनुसार, नाबालिगा के पिता ने पुलिस थाना सिहुंता में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी 17 वर्षीय बेटी का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिगा की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि लड़की अपने माता-पिता को बिना बताए चंडीगढ़ चली गई थी, जहां वह काम करने पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी और उसे चंडीगढ़ से बरामद कर लिया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिगा को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। विशेष रूप से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नाबालिगा ने घर छोड़कर चंडीगढ़ जाने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया और इसके पीछे क्या कारण रहे।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!