ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा योग मानव विकास ट्रस्ट, 21 वर्षों से दे रहा निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण

ग्रामीण युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा योग मानव विकास ट्रस्ट, 21 वर्षों से दे रहा निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण

बनीखेत / चम्बा 08 नवंबर चम्बा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

ग्रामीण क्षेत्र की गरीब लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से योग मानव विकास ट्रस्ट पिछले 21 वर्षों से लगातार शिक्षा, कौशल विकास और आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। मौजूदा ट्रस्ट द्वारा बनीखेत स्थित योग मानव वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 100 जरूरतमंद ग्रामीण युवतियों और महिलाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के तहत मान्यता प्राप्त है।संस्थान में कटिंग एंड टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग एवं डिजाइनिंग, ब्यूटी कल्चर, कंप्यूटर एप्लीकेशन (CCA) और योगा टीचर ट्रेनिंग के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

इनमें कटिंग-टेलरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन और योगा टीचर ट्रेनिंग का एक वर्षीय, जबकि ब्यूटी कल्चर का छह माह का कोर्स शामिल है। प्रशिक्षण के लिए संस्थान में आधुनिक कंप्यूटर लैब, उच्च गुणवत्ता वाली सिलाई मशीनें तथा ब्यूटी कल्चर से संबंधित मैनीक्योर, पेडीक्योर और फुट स्पा के आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं।ट्रस्ट ग्रामीण समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दूरदराज के गांवों में मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाता है। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा सहायता प्रदान करने की पहल भी की जाती है।ट्रस्ट का अन्तर्निर्माण परिसर भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

हिमालय की शांत वादियों में NH-154A पर बनीखेत में स्थित यह परिसर ‘स्वयं को जानें – मैं कौन हूं?’ की थीम पर विकसित किया गया है। यहां योग, ध्यान, आध्यात्मिक साधना और वेलनेस कार्यक्रमों के साथ प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, सम्मेलन और नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।परिसर में 300 लोगों की क्षमता वाला सभागार, बड़े कॉन्फ्रेंस हॉल, पावर मेडिटेशन के लिए ईशावास्यम, आवासीय सुविधा, आर्ट गैलरी, माइंड लैब, माइंड स्पा, योग के लिए खुली छतें, लिफ्ट और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है। यहां सात्विक भोजन के साथ पंचकर्म चिकित्सा और कायाकल्प एवं स्वास्थ्य सुधार संबंधी कार्यक्रमों की सुविधा भी उपलब्ध है।योग मानव विकास ट्रस्ट शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, योग और आध्यात्मिकता के माध्यम से ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!