भारत विकास परिषद ने चुवाड़ी में आयोजित किया शाखा स्तरीय समुहगान प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद ने चुवाड़ी में आयोजित किया शाखा स्तरीय समुहगान प्रतियोगिता का आयोजन

चुवाड़ी (भटियात) 6 अक्टूबर बबलू पठानिया

आज भारत विकास परिषद ककीरा (बकलोह) इकाई द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी में किया गया। इस आयोजन में उपमंडलाधिकारी नागरिक चुवाड़ी पारस अग्रवाल ने बताओ और मुख्य अतिथि शिरकत की इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए हुए लगभग 6 टीमों ने भाग लिया । कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर के किया गया।

विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों ने समूह गान में दी गई एक से एक बढ़िया प्रस्तुति ने आए हुए लोगों का मन मोह लिया और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत कर दिया बता दे ऐसे आयोजनों एकमात्र उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना ही है जिससे बच्चों एवं लोगों में देशभक्ति की भावना का विकास हो सके। समुहगान प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर प्रथम,

हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके उपरांत भारत विकास परिषद के उत्तर क्षेत्र प्रथम के क्षेत्रीय सचिव संस्कार अरुण कुमार ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत एवं धन्यवाद किया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकास परिषद प्रत्येक वर्ष शाखा स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना मात्र है।

मुख्य अतिथि ने भी अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के इस सेवा एवं संस्कार कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा बच्चों को भी इस कार्य हेतु प्रोत्साहित किया उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों की ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों में देशभक्ति की भावना को जाग्रत करती है बल्कि उनके देश के प्रति सकारात्मक सोच को विशेष सदृढ़ करतीं हैं।

इस आयोजन में प्रांतीय प्रवेशक के तौर पर प्रांतीय संपर्क प्रमुख मनोहर सिंह ठाकुर मौजूद रहे तो वही प्रांतीय वित्त सचिव अमित कुमार गुरुंग, शाखा कोषाध्यक्ष राजेश साही, रमेश, तनिष् मेहता कीर्ति शर्मा, कमलेश ठाकुर ,सरोज मेहता, भविष्का थापा, भीम गुरुंग प्रतिभा,प्रीति गुरुंग , इंदु गुप्ता, विपिन मेहता मौजूद रहे तो वही इस कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर प्रतियोगिता में भाग लेने आए बच्चे भी बड़े ही उत्साहित एवं जोश में दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!