चम्बा नगर परिषद चुनाव से पहले अधिकारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास आयोजित

चम्बा नगर परिषद चुनाव से पहले अधिकारियों का दूसरा पूर्वाभ्यास आयोजित

चम्बा, 12 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा नगर परिषद चुनाव के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज बचत भवन चम्बा में दूसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। इस पूर्वाभ्यास में पुरुष एवं महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा चुनाव अधिकारियों ने भाग लिया।पूर्वाभ्यास के दौरान प्रोफेसर अविनाश ने मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान कीं। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, वोट डलवाने की विधि, विभिन्न प्रपत्रों को भरने, चुनाव सामग्री प्राप्त करने व जमा करवाने, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को जोड़ने तथा उनके सुचारू संचालन के बारे में प्रशिक्षण दिया।

साथ ही मॉक पोल करवाने और चुनाव के दौरान आने वाली संभावित जटिलताओं का सरल समाधान भी समझाया।प्रोफेसर अविनाश ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान कर उनकी शंकाओं का निवारण किया, जिससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर उनकी समझ और अधिक मजबूत हुई। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।पूर्वाभ्यास के दौरान नोडल अधिकारी आशीष कॉमरोय ने सभी अधिकारियों को वी डी एम एस ऐप के माध्यम से मतदान दिवस पर विभिन्न जानकारियां साझा करने का प्रशिक्षण दिया।

इसके अलावा इंजीनियर अजय कुमार और उनकी टीम ने ईवीएम मशीनों पर हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया, जिसमें मशीनों को जोड़ने, सील लगाने, मॉक पोल करवाने तथा मतदान प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों को चुनाव के दिन उनकी जिम्मेदारियों के प्रति पूर्ण रूप से तैयार करना रहा, ताकि नगर परिषद चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!