जल शक्ति विभाग में 4000 भर्तियां, पेयजल गुणवत्ता सुधार पर ₹2000 करोड़ की योजना

जल शक्ति विभाग में 4000 भर्तियां, पेयजल गुणवत्ता सुधार पर ₹2000 करोड़ की योजना

ऊना 25 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

ऊना 25 जुलाई चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्रीहरोली (ऊना) में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने बड़ा ऐलान किया कि चालू वित्त वर्ष में जल शक्ति विभाग में लगभग 4000 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता के लिए पर्याप्त मानव संसाधन आवश्यक है, इसलिए सरकार विभाग को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार देने पर विशेष ध्यान दे रही है।पालकवाह ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विभाग के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। नव नियुक्त पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, मल्टीपरपज वर्कर्स और वाटर गार्ड्स को विभाग का “ध्वजवाहक” बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह 58 वर्ष तक पेंशन लाभ वाली सुरक्षित नौकरी है और सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में पेयजल गुणवत्ता सुधार और जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए करीब ₹2000 करोड़ की व्यापक योजना लागू की जाएगी। इसके तहत आधुनिक तकनीकों पर आधारित जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित होंगी, जिससे जलजनित बीमारियों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा की फिना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए ₹300 करोड़ स्वीकृत किए जा चुके हैं।नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 36 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है और इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए विकास कार्यों को ही अपनी प्राथमिकता बताया।कार्यक्रम में रोहित दूबे, रणजीत सिंह राणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!