चंबा में पंचायत चुनावों ने पकड़ी रफ्तार, अब तक चार घंटे में 35.38% मतदान दर्ज

चंबा में पंचायत चुनावों ने पकड़ी रफ्तार, अब तक चार घंटे में 35.38% मतदान दर्ज

चम्बा 26 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा में पंचायत चुनावों ने पकड़ी रफ्तार, अब तक चार घंटे में 35.38% मतदान दर्ज

जिला चंबा में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के आम चुनाव 2026-27 के तहत मतदान प्रक्रिया उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। पहले चरण के अंतर्गत सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक के चार घंटों में मतदान ने गति पकड़ ली है और जिले में कुल 35.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह आंकड़े प्रशासन द्वारा जारी दो-दो घंटे के अंतराल की रिपोर्ट पर आधारित हैं।प्रारंभिक दो घंटों (7:00 बजे से 9:00 बजे तक) में जिले में 16.72 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें कुल 25,941 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 14,502 पुरुष और 11,439 महिला मतदाता शामिल रहे। इसके बाद अगले दो घंटों (9:00 बजे से 11:00 बजे तक) में मतदान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई और कुल 54,765 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 25,715 पुरुष और 29,050 महिला मतदाता शामिल हैं।खंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो चंबा ब्लॉक में सबसे अधिक 40.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मैहला में 39.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

भटियात में 36.55 प्रतिशत, तीसा में 36.68 प्रतिशत और सलूणी में 34.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं भरमौर में 31.02 प्रतिशत और पांगी में सबसे कम 28.90 प्रतिशत मतदान हुआ।मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया।जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और चुनाव कर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।प्रशासन को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा और लोग अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!