बगढार स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, दसवीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

बगढार स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, दसवीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

डलहौजी/चम्बा 11 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में डलहौजी उपमंडल के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा, बल्कि कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।विद्यालय के छात्र वैभव राणा ने 94.71 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय के टॉपर बने। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वहीं, द्वितीय स्थान पर विनय ठाकुर रहे, जिन्होंने 94.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। तृतीय स्थान पर रिद्धिका ने 92.85 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम ऊंचा किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपमा आनन्द ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी कड़ी मेहनत करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी उचित मार्गदर्शन और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!