चंबा में सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 7 से 11 सितंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

चंबा में सुरक्षा गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 7 से 11 सितंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

चंबा 01 सितंबर मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें 17 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य निर्धारित लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 7 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय भरमौर, 8 सितंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 9 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी, 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला तथा 11 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा में किया जाएगा।सभी स्थानों पर साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने पात्र युवाओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!