नवोदय परीक्षा में बगढ़ार की आयुषी की सफलता, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान

नवोदय परीक्षा में बगढ़ार की आयुषी की सफलता, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान

डलहौजी/ चम्बा 25 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार की मेधावी छात्रा आयुषी ने कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) उत्तीर्ण कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयुषी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम माना जा रहा है।विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि आयुषी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और जिज्ञासु रही हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। इस सफलता में उनके अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय की प्रिंसिपल अनुपमा आनन्द ने आयुषी को बधाई देते हुए बताया कि यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने ये भी कहा कि आयुषी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।गौरतलब है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना विद्यार्थियों की क्षमता और परिश्रम का प्रतीक होता है।आयुषी की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय व क्षेत्र के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!