डलहौजी में होटल सागरिका के पास खड़ी स्कूटी चोरी, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

डलहौजी/ चम्बा 07 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
डलहौजी में चोरी की एक घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, होटल सागरिका के समीप रन शेल्टर के पास खड़ी एक स्कूटी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनीखेत निवासी रवि कुमार पुत्र परसराम, जो पेशे से अध्यापक हैं, अपने निजी कार्य से एसडीएम कार्यालय डलहौजी आए थे। वह अपनी सफेद रंग की होंडा एक्टिवा बीएस-6 नंबर HP 47A-0245 पर सवार होकर पहुंचे थे। उस दिन शाम को लोटते समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी स्कूटी को होटल सागरिका के पास रन शेल्टर के निकट खड़ा कर अपने एक मित्र की गाड़ी से घर लौट गए।
अगले दिन जब रवि कुमार वापस मौके पर पहुंचे, तो उनकी स्कूटी वहां से गायब थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसके अलावा डलहौजी से बाहर चंबा और पठानकोट मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
हालांकि, अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे चोरी की इस वारदात का खुलासा हो सके। इस संबंध में एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामला दर्ज हो चुका है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है,जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इ