मिंजर मेला-2026 के लिए कलाकारों की ऑडिशन प्रक्रिया संपन्न, 816 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

मिंजर मेला-2026 के लिए कलाकारों की ऑडिशन प्रक्रिया संपन्न, 816 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

चंबा 20 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन हेतु आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कुल 192 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चयन के लिए भाग लिया। यह ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित किए गए।पांच दिनों तक चली इस विस्तृत चयन प्रक्रिया में जिला चंबा सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। लोक नृत्य, संगीत, नाटक, वाद्य यंत्र और अन्य सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

इस वर्ष कुल 816 कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया, जो मिंजर मेले के प्रति कलाकारों के बढ़ते आकर्षण और महत्व को दर्शाता है।जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाई गई। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन विशेषज्ञ निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा, जिसमें कला क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं।उन्होंने आगे बताया कि चयनित कलाकारों का निर्णय मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के भव्य सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

यह मंच कलाकारों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।मिंजर मेला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और हर वर्ष इसमें देश-विदेश से कलाकार भाग लेते हैं। ऐसे में इस बार भी चयन प्रक्रिया के बाद उच्च स्तर की प्रस्तुतियों की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!