प्रदेश भर में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स को सरकार की औपचारिक मंजूरी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

प्रदेश भर में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स को सरकार की औपचारिक मंजूरी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

डलहौजी/चम्बा 11 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

प्रदेश में मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW) कोर्स के संचालन को सरकार ने निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कोर्स के संचालन, प्रवेश, पंजीकरण, परीक्षा और काउंसिलिंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को स्वीकृति दी गई है। सरकार की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण हासिल करने के इच्छुक युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि स्वीकृत नियमों के अनुसार एमपीएचडब्ल्यू कोर्स की अवधि दो वर्ष होगी, जिसमें छह माह की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल रहेगी। कोर्स में प्रवेश के लिए युवक और युवतियों का किसी भी संकाय से जमा दो उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 17 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि एमपीएचडब्ल्यू कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीकरण स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल द्वारा किया जाएगा। काउंसिल की ओर से विद्यार्थियों की परीक्षा, संबद्धता, संस्थानों का निरीक्षण तथा पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोर्स का पाठ्यक्रम सरकार की ओर से गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत किया गया है। परवेज अली बट्ट ने बताया कि एमपीएचडब्ल्यू कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की जिम्मेदारी निदेशक चिकित्सा शिक्षा को सौंपी गई है। काउंसिलिंग प्रक्रिया जीएनएम कोर्स की तर्ज पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में बट्ट पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, बोंखरी मोड़ में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स उपलब्ध है। संस्थान में इस कोर्स के लिए सीटें सीमित हैं, इसलिए पात्र अभ्यर्थी समय रहते प्रवेश के लिए अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की औपचारिक मंजूरी से प्रदेश में एमपीएचडब्ल्यू प्रशिक्षण व्यवस्था को स्पष्ट एवं संस्थागत आधार मिला है। इससे युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में आवश्यक कौशल हासिल करने के साथ रोजगार के अवसर तलाशने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!