मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता

चम्बा ,31 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।मुख्यमंत्री 2 अगस्त को प्रातः 10:50 बजे ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वह 11:55 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सरोल स्थित नए परिसर में 200 बिस्तरों की क्षमता वाले नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री संस्थान के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे।दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात 4:25 बजे वह मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में भाग लेने हेतु अखंड चंडी महल पहुंचेंगे। यहां से शोभा यात्रा के साथ लोअर जुलाहखड़ी स्थित रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन में मिंजर विसर्जन की पारंपरिक रस्म अदा की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। रात्रि 9:30 बजे मुख्यमंत्री चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे तथा इस अवसर पर मिंजर स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।मुख्यमंत्री 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे चंबा से प्रस्थान करेंगे।