बट्ट आईटीआई में 3 जुलाई को रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

बट्ट आईटीआई में 3 जुलाई को रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

डलहौजी /चम्बा 28 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। शेपर्स टैलेंट इंडिया के सहयोग से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात प्लांट) के लिए 3 जुलाई 2026 को बट्ट प्राइवेट आईटीआई, बोंखरी मोड़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने बताया कि इस मेले के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट एवं अप्रेंटिसशिप के आधार पर किया जाएगा।उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वर्ष 2018 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ वर्ष 2026 में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी इसमें भाग लेने के पात्र होंगे।रोजगार मेले में फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक तथा शीट मेटल वर्कर सहित विभिन्न ट्रेडों के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

एनसीवीटी एवं एससीवीटी दोनों प्रमाणपत्र धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।कंपनी द्वारा फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 28,300 रुपये मासिक सीटीसी तथा करीब 22,420 रुपये टेक-होम वेतन मिलेगा। वहीं अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को 21,200 रुपये मासिक स्टाइपेंड एवं लगभग 19,120 रुपये टेक-होम वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भोजन, यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण और बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे। आयोजकों ने पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!