नगाली स्कूल में SMC की आम सभा आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

नगाली स्कूल में SMC की आम सभा आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन

डलहौजी/चंबा, 27 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगाली, जिला चंबा में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की आम सभा का आयोजन कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री संदीप राज राठौड़ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी का गठन एवं विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना रहा।इस आम सभा में लगभग 70 अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की, जो विद्यालय के प्रति उनकी जागरूकता और जिम्मेदारी को दर्शाता है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिसमें श्री विपिन कुमार को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती मीनू शेख को उपाध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष  विपिन कुमार ने अपने संबोधन में विद्यालय के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि विद्यालय में आने वाली हर समस्या का समाधान प्रधानाचार्य और समिति के सहयोग से प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।कार्यवाहक प्रधानाचार्य  संदीप राज राठौड़ ने अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास में SMC की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम योगदान देगी।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन विद्यालय हित में सहयोग, समर्पण और सहभागिता की भावना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!