चौपाल के पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, शिक्षकों की उपलब्धता पर जताया आभार

चौपाल के पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की मुलाकात, शिक्षकों की उपलब्धता पर जताया आभार

शिमला 27 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

विधानसभा परिसर शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। बच्चों ने कहा कि पर्याप्त शिक्षक मिलने से उनकी पढ़ाई को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा शैक्षणिक गतिविधियों को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई, स्कूल की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि हिमाचल के किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो। स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध करवाना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक अवसर प्राप्त हों।उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शिक्षा की समान सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। शिक्षकों की कमी को दूर करने के साथ-साथ विद्यालयों में आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी और उनकी आंखों में नजर आने वाला आत्मविश्वास ही सरकार के कार्यों की वास्तविक कसौटी है। विद्यार्थियों की सफलता और उनका उज्ज्वल भविष्य प्रदेश सरकार के प्रयासों का सबसे बड़ा उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!