31 अगस्त तक किसान करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा, डीसी ने दिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

31 अगस्त तक किसान करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा, डीसी ने दिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

चंबा 27 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) तथा पुनर्निर्मित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने और उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने बताया कि खरीफ सीजन-2026 के तहत किसानों के लिए 31 अगस्त तक फसल बीमा कवर उपलब्ध रहेगा। किसान किसी भी लोक मित्र केंद्र, जन सेवा केंद्र अथवा ऑनलाइन पोर्टल pmfby.gov.in के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं।

इसके लिए फोटोग्राफ, पहचान पत्र और खेत के खसरा नंबर का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि सभी ऋणी किसानों को संबंधित वित्तीय संस्थान द्वारा स्वतः बीमित किया जाएगा। योजना का लाभ नहीं लेने वाले ऋणी किसान बैंक शाखा में घोषणा पत्र जमा करवा सकते हैं।उपायुक्त ने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि मक्का और धान की फसलों के लिए 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम पर 60 हजार रुपये तक का बीमा कवरेज उपलब्ध करवाया जा रहा है।उन्होंने संबंधित बीमा कंपनी और बैंकों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

साथ ही कृषि विभाग को एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने को कहा।उपनिदेशक कृषि डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि रबी सीजन 2025-26 में 7,346 किसानों की 814.15 हेक्टेयर गेहूं और जौ की फसल का बीमा किया गया। खरीफ 2026 में अब तक 5,376 किसानों की 625.89 हेक्टेयर मक्का और धान की फसल बीमित की जा चुकी है। किसानों में जागरूकता के लिए 165 से अधिक शिविर भी आयोजित किए गए हैं।बैठक में जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, डीडीएम नाबार्ड राकेश कुमार, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, पशुपालन विभाग के राकेश भंगालिया सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!