पांगी कॉलेज में साइंस और वाणिज्य संकाय बहाल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

पांगी कॉलेज में साइंस और वाणिज्य संकाय बहाल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का जताया आभार

चम्बा 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जनजातीय क्षेत्र पांगी के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित निर्णय लेते हुए डिग्री कॉलेज पांगी में साइंस एवं वाणिज्य संकाय को पुनः बहाल कर दिया गया है। इस निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए बाहरी जिलों या राज्यों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी।इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और छात्र समुदाय ने माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर का दिल से आभार व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री के हालिया चम्बा दौरे के दौरान इस विषय को गंभीरता से उठाया गया था।

जनजातीय क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आए हैं।स्थानीय प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों का मानना है कि साइंस संकाय के बहाल होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं, वाणिज्य संकाय शुरू होने से व्यवसाय, बैंकिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में भी छात्रों के लिए नए रास्ते खुलेंगे।लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इन दोनों संकायों के लिए आवश्यक शिक्षकों और स्टाफ के पदों को भी शीघ्र भरेगी, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से शुरू हो सकें। साथ ही, कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की भी मांग उठाई जा रही है।इस निर्णय को पांगी क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!