उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा के दो दिवसीय दौरे पर, मिंजर मेला में करेंगे शिरकत

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा के दो दिवसीय दौरे पर, मिंजर मेला में करेंगे शिरकत

चंबा, 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ कई विकासात्मक परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास भी करेंगे।विभागीय प्रवक्ता द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री 31 जुलाई को दोपहर बाद बनीखेत पहुंचेंगे, जहां उनका संक्षिप्त ठहराव निर्धारित है। इसके उपरांत वे सायं 5 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 8:30 बजे वे ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।1 अगस्त को उपमुख्यमंत्री चंबा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति देंगे।

वे प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में अग्निशमन व्यवस्था के सुधार कार्य की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे ग्राम पंचायत साच में पेयजल योजना साच-परेल-सुल्तानपुर के संवर्धन कार्य का उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।इसके अलावा उपमुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे भाला में बहाव सिंचाई योजना भाला-टिपरी-चलेरा का भूमि पूजन करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत साहू में बहाव सिंचाई योजना के पुनर्निर्माण (रीमॉडलिंग) कार्य की आधारशिला भी रखेंगे।निर्धारित कार्यक्रमों के समापन के बाद उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद जिला ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे से चंबा जिला में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!