राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

चुवाड़ी/चम्बा, 06 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में कला संकाय के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आज एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020), महाविद्यालय की विभिन्न समितियों, क्लबों एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराना था, ताकि वे अपने शैक्षणिक जीवन में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. एम.आर. धीमान द्वारा मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया, नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं समस्त प्राध्यापकों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. संजय सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने तथा खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास के महत्व से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर विभिन्न प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। डॉ. संजीव ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि प्रो. संतोष कुमारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। डॉ. पीताम्बर दत्त ने महाविद्यालय की वेबसाइट एवं ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी तथा डॉ. मनोज ने छात्रवृत्ति योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया।कैरियर काउंसलिंग सेल की ओर से डॉ. अमृता ने मार्गदर्शन किया, वहीं प्रो. हंसराज ने खेलकूद गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। डॉ. रीना ने ईको क्लब, प्रो. दीक्षा ने रोवर-रेंजर्स, प्रो. संजय कुमार ने एनएसएस तथा प्रो. विपन कुमार ने एनसीसी से जुड़ी जानकारी साझा की।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!