सलूणी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,विधायक जीएस ठाकुर के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

सलूणी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,विधायक जीएस ठाकुर के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

सलूणी/ चम्बा 12 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा मंडल सलूणी की ओर से आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा सलूणी क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति के गीतों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगे को सम्मानपूर्वक लहराते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।विधायक ने तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल सलूनी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की भारी भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनना सभी के लिए गौरव का विषय है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल सलूनी अध्यक्ष मदन ठाकुर, पंचायत समिति सलूनी की अध्यक्षा छाया देवी सहित मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। आयोजन ने सलूनी में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!