बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की संभावित तिथि 2 अगस्त, आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई

डलहौजी/ चम्बा 17 जुलाई मुकेश कुमार गोल्डी
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, मंडी द्वारा बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 की संभावित तिथि 2 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। यह जानकारी बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोंखरी मोड़ के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने साझा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 प्रातः 11:55 बजे तय की गई है।परवेज अली बट्ट ने कहा कि सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन अवश्य जमा कर देना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बोंखरी मोड़ में एक निशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क भरे जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कॉलेज परिसर में आवश्यक दस्तावेजों सहित पहुंचकर अपना आवेदन भरवा सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज या अन्य किसी जानकारी की आवश्यकता हो तो वे हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर 86268-37464 और 94180-89409 पर संपर्क कर सकते हैं।बट्ट ने कहा कि यह पहल खासतौर पर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, ताकि वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आसानी से आवेदन कर सकें। उन्होंने सभी योग्य उम्मीदवारों से समय रहते आवेदन सुनिश्चित करने का आग्रह किया, जिससे वे प्रवेश परीक्षा में भाग लेकर बी.एससी. नर्सिंग में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें।