भटीयात (समोट) के चियूल गांव में 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच ज

भटीयात (समोट) के चियूल गांव में 35 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

भटीयात/ चम्बा 29 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

चंबा जिला के समोट क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत मोरठू के अंतर्गत आने वाले चियूल गांव में एक अविवाहित 28 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते कल वीरवार दिन के समय सामने आई, जब स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना सिहुंता को दी गई।सूचना मिलते ही सिहुंता पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने मानसिक तनाव या किसी अज्ञात कारण के चलते यह कदम उठाया हो, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है।मृतक की पहचान 28 वर्षीय जयकरन पुत्र धुट के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत मोरठू का निवासी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पेड़ से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समोट भेज दिया गया ,जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अंजाम देने के उपरांत शब को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस सारे मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का सही खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!