डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में श्री अखंड पाठ साहिब एवं शब्द कीर्तन का हुआ भव्य आयोजन

डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में श्री अखंड पाठ साहिब एवं शब्द कीर्तन का हुआ भव्य आयोजन

डलहोजी/ चम्बा 27 अप्रैल मुकेश कुमार( गोल्डी)

डलहौजी स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल में बीते दिन धार्मिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ श्री अखंड पाठ साहिब के भोग एवं शबद कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैप्टन एन.एस. भंडारी ( चेयरमैन) एवं उनके परिवार के सौजन्य से बीतेकल रविवार, 26 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई।

इसके उपरांत स्कूल के हॉल में शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां संगत ने गुरबाणी का रसपान कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। कीर्तन के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा और उपस्थित श्रद्धालु गुरु चरणों में नतमस्तक होकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते नजर आए।इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जो स्कूल के बैडमिंटन कोर्ट में श्रद्धालुओं को परोसा गया। लंगर सेवा में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करता है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!