डलहौजी वन मंडल ने शुरू करेगा “एंटी चिट्टा अभियान–2026” 09 जुलाई से 31 अगस्त तक ये चलेगा अभियान

डलहौजी वन मंडल ने शुरू करेगा “एंटी चिट्टा अभियान–2026” 09 जुलाई से 31 अगस्त तक ये चलेगा अभियान

डलहौजी/ चम्बा 28 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डलहौजी वन मंडल द्वारा “एंटी चिट्टा अभियान–2026” की शुरुआत की गई है। “प्रकृति को अपनाएँ, नशे को ठुकराएँ (Live for Nature, Not for Drugs)” थीम पर आधारित यह अभियान 09 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक पूरे वन मंडल क्षेत्र में चलाया जाएगा।वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत 80 ग्राम पंचायतों, 448 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, लगभग 30 हजार विद्यार्थियों तथा 48 वन बीटों में व्यापक स्तर पर गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 30,000 पौधों और 50,000 सैलिक्स पोल/पोस्ट सहित अन्य पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।इस पहल में नशा मुक्ति जागरूकता रैलियाँ, वृक्षारोपण कार्यक्रम, प्रकृति भ्रमण, चित्रकला, नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ और नुक्कड़ नाटक जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। साथ ही सामूहिक शपथ कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।

डलहौजी वन मंडल इससे पहले भी “कैच द यंग अभियान” और “सैलिक्स फॉर सॉइल अभियान” के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य कर चुका है, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया।वन विभाग ने सभी विद्यालयों, पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला एवं युवक मंडलों तथा आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इच्छुक व्यक्ति QR कोड के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं।अभियान का मुख्य संदेश है कि “प्रकृति हमें जीवन देती है, जबकि नशा जीवन छीन लेता है।” यह पहल एक हरित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!