हिमाचल सरकार ने IPS अधिकारियों के तबादले किए, कई जिलों में नई तैनाती

हिमाचल सरकार ने IPS अधिकारियों के तबादले किए, कई जिलों में नई तैनाती

शिमला 22 जून चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। यह निर्णय सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।जारी आदेश के तहत अभिषेक दुलर को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज) हमीरपुर से स्थानांतरित कर आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) शिमला नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। वहीं डॉ. डी.के. चौधरी को कांगड़ा से हमीरपुर में कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज का जिम्मा दिया गया है।संदीप कुमार धवाल को बिलासपुर से देहरा और अशोक रतन को कांगड़ा से पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के रूप में तैनात किया गया है।

इमा अफरोज को नूरपुर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मयंक चौधरी को देहरा से शिमला पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा अभिषेक (IPS 2021) को बिलासपुर का एसपी और गौरवजीत सिंह (IPS 2022) को शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता लाना बताया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने कार्यभार को शीघ्र ग्रहण करें।यह अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत द्वारा जारी की गई है। इस बदलाव से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!